Tue, Dec 16, 2025
Whatsapp

आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ सकता है मानदेय, सीएम जयराम ने दिया आश्वसान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 24th 2020 04:23 PM
आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ सकता है मानदेय, सीएम जयराम ने दिया आश्वसान

आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ सकता है मानदेय, सीएम जयराम ने दिया आश्वसान

शिमला। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारी राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के बैनर तले आशा वर्कर यूनियन, ‘सिलाई-कटाई कर्मचारी संघ’ और पर्यटन निगम कर्मचारी संघ’ के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा ही कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं और उनकी अधिकांश मांगें पूर्ण की गई है। उन्हें करोड़ों रुपये के लाभ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। [caption id="attachment_391126" align="aligncenter" width="700"]JaiRam Thakur addresses delegation of ASHA Workers and other Unions आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ सकता है मानदेय, सीएम जयराम ने दिया आश्वसान[/caption] जय राम ठाकुर ने कहा कि आशा कार्यकर्ता माता और बाल स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। उनके स्वास्थ्य की देखभाल राज्य सरकार की चिंता का प्रमुख विषय था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों के दौरान दो बार आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य का हिस्सा बढ़ाया है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि मानदेय बढ़ाने की उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। यह भी पढ़ेंमंडी दौरे पर सीएम जयराम, लोगों को दी करोड़ों की सौगातें मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘सिलाई कटाई कर्मचारी संघ’ की मांगों के प्रति भी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा प्रशिक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। जय राम ठाकुर ने ‘पर्यटन निगम कर्मचारी संघ’ को भी आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांगों के प्रति सजग है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें कर्मचारी यूनियन की विभिन्न मांगों से अवगत कराया। भारतीय मजदूर संघ के महासचिव मंगत राम नेगी, उपाध्यक्ष मदन राणा, अध्यक्ष, सिलाई कटाई कर्मचारी संघ’ मीरा शर्मा और कर्मचारी यूनियनों के अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK