Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

आतंकियों के मरने पर रोती हैं सोनिया गांधी, जनसभा में बोले सीएम खट्टर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 08th 2019 10:02 AM -- Updated: October 08th 2019 10:03 AM
आतंकियों के मरने पर रोती हैं सोनिया गांधी, जनसभा में बोले सीएम खट्टर

आतंकियों के मरने पर रोती हैं सोनिया गांधी, जनसभा में बोले सीएम खट्टर

हांसी। (संदीप सैनी) मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन दिनों देश में भारत माता की जय और सोनिया माता की जय बोलने वालों के बीच मुकाबला है। सीएम ने कहा कि इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें एक कांग्रेस प्रत्याशी कह रहा है कि हम भारत माता की जय नहीं सोनिया माता की जय बोलेंगे! वहीं उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष पर भी हमला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी का चरित्र ऐसा है कि वो आतंकियों के मरने पर रोती हैं। [caption id="attachment_347565" align="aligncenter" width="700"]CM Rally 1 आतंकियों के मरने पर रोती हैं सोनिया गांधी, जनसभा में बोले मुख्यमंत्री[/caption] दरअसल मुख्यमंत्री हांसी में बीजेपी प्रत्याशी विनोद भयाना के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद सभा में पहुंचे थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करने हुए उन्होंने यह बात कही। वहीं मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने की लोगों से अपील की है। यह भी पढ़ें : कांग्रेस को झटके पर झटका, फतेहाबाद में दर्जनों पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK