Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

VIDEO : सीएम खट्टर का विवादित बयान, सोनिया गांधी को लेकर कह डाली ये बात

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 14th 2019 10:08 AM -- Updated: October 14th 2019 10:10 AM
VIDEO : सीएम खट्टर का विवादित बयान, सोनिया गांधी को लेकर कह डाली ये बात

VIDEO : सीएम खट्टर का विवादित बयान, सोनिया गांधी को लेकर कह डाली ये बात

सोनीपत। (जयदीप राठी) हरियाणा में चुनाव प्रचार जोरों पर है। सीएम मनोहर लाल खट्टर प्रदेशभर में रैलियां कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन सोनीपत के खरखोदा पहुंचे मनोहर लाल खट्टर ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दे डाला। मंच से बोलते हुए सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी ने जब इस्तीफा दिया तब से कांग्रेस पूरे देश में अध्यक्ष पद को लेकर घूमी लेकिन आखिरकार खोदा पहाड़ और निकली मरी हुई चुहिया। दरअसल मुख्यमंत्री सोनीपत के खरखोदा से चुनाव लड़ रही बीजेपी प्रत्याशी मीना अग्रवाल के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री विवादित बयान दे बैठे। जिसकी विपक्ष आलोचना कर रहा है। मुख्यमंत्री इससे पहले भी सोनिया गाांधी पर कई हमले कर चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी आतंकियों के मरने पर रोती हैं। यह भी पढ़ेंकुलविंदर के पक्ष में सुखबीर बादल ने रतिया में की जनसभा, BJP के मेनिफेस्टो पर नहीं की टिप्पणी ---PTC NEWS--
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK