जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बोले सीएम खट्टर, सरकार में रहते हुए नहीं किया पक्षपात
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बोले सीएम खट्टर, सरकार में रहते हुए नहीं किया पक्षपात[/caption]
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदारी से काम करते हुए अभी हाल ही में हमने तीसरी श्रेणी के कर्मचारियों को एचसीएस बनाने की शक्ति को छोड़ते हुए कहा कि इसमें कर्मचारियों के फॉर्म भरो और टेस्ट दो। इसमें 6000 फॉर्म भरे गए और 59 लोगों ने टेस्ट पास किया, जिनका आज रिजल्ट आया है। उन्होंने बताया कि इनमें से 14 अध्यापक है और लोग हैरान है कि पहले सीएम के जानकार ही एचसीएस बनते थे लेकिन पारदर्शिता के तहत पहली बार इतने अध्यापक एचसीएस बने हैं।
[caption id="attachment_332089" align="aligncenter" width="700"]
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बोले सीएम खट्टर, सरकार में रहते हुए नहीं किया पक्षपात[/caption]
यह भी पढ़ें : पंचकूला हिंसा मामले में विपासना मोस्टवांटेड सूची से बाहर, आदित्य इंसा का सुराग नहीं
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अब लोगों को न्याय मिल रहा है क्योंकि लोग न्याय पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद जनता के हिसाब से हमने काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने अगले 5 साल का काम अभी से शुरू कर दिया है जिसके तहत मेरी फसल मेरा ब्यौरा, परिवार पहचान पत्र और अभी हमने घोषणा की है कि मानव संपदा विभाग बनाया जायेगा ताकि लोगों के जीवन को सुखमय बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमसे अब दूसरे प्रदेशों के लोग पूछते हैं कि आपने हरियाणा में ऐसा क्या किया, हमने कहा कि हमने ईमानदारी से सरकार चलाई।
—PTC NEWS—