Sun, Sep 27, 2026
Whatsapp

बीजेपी की जीत से गदगद सीएम खट्टर ने पुष्प वर्षा कर किया कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- June 05th 2019 01:02 PM
बीजेपी की जीत से गदगद सीएम खट्टर ने पुष्प वर्षा कर किया कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

बीजेपी की जीत से गदगद सीएम खट्टर ने पुष्प वर्षा कर किया कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

हिसार। (संदीप सैणी) लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के आयोजन शुरू कर दिए हैं। जिसके तहत वह हिसार के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुलाब के फूल से कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा करके उनका अभिनंदन किया। [caption id="attachment_303597" align="aligncenter" width="700"]CM Khattar 1 बीजेपी की जीत से गदगद सीएम खट्टर ने पुष्प वर्षा कर किया कार्यकर्ताओं का अभिनंदन[/caption] यह भी पढ़ें : मनोहर मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए ये फैसले मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं व पन्ना प्रमुखों का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जो परिणाम लोकसभा चुनाव में आया वह ऐतिहासिक है। किसी को ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी। विरोधी पार्टियां 10 की 10 सीटें जीतने का दावा करती थी परंतु उनका बिल्कुल सूपड़ा साफ हो गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने एंपलीफायर बनके मोदी की बात को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। मनोहर लाल ने नारा दिया कि भाजपा कार्यकर्ता है तो मुमकिन है। [caption id="attachment_303598" align="aligncenter" width="700"]CM Khattar 3 बीजेपी की जीत से गदगद सीएम खट्टर ने पुष्प वर्षा कर किया कार्यकर्ताओं का अभिनंदन[/caption] इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनका लक्ष्य दो तिहाई बहुमत हासिल करना है। यह भी पढ़ें : राजकुमार सैनी को झटका, हरियाणा में बीएसपी ने एलएसपी से तोड़ा गठबंधन! —-PTC NEWS—

पीटीसी की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK