कोविड -19 अपडेट: रिकवरी दर बढ़कर 77.77% तक पहुंची
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। एक ही दिन में रिकॉर्ड 74,894 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथी ही ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 33,98,844 तक पहुंच गई है जिसके बाद ठीक होने की दर( रिकवरी दर) 77.77% तक पहुंच गई है। साप्ताहिक आधार पर ठीक होने वालों की कुल संख्या जुलाई के तीसरे हफ्ते के 1,53,118 से बढ़कर, सितंबर 2020 के पहले सप्ताह में 4,84,068 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 89,706 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें अकेले महाराष्ट्र का योगदान 20,000 से अधिक और आंध्र प्रदेश का 10,000 से अधिक का योगदान रहा है। नए मामलों में से 60 फीसदी मामले केवल 5 राज्यों से दर्ज किए हैं। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 8,97,394 हैं। महाराष्ट्र 2,40,000 से अधिक मामलों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर है जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश, दोनों राज्यों में 96,000 से अधिक मामले सक्रिय है। पांच राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु का कुल सक्रिय मामलों में 61 फीसदी का योगदान है। पिछले 24 घंटों में कुल 1,115 मौतें दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र में 380 मौतें तथा कर्नाटक में 146 मौतें हुई हैं, जबकि तमिलनाडु में 87 मौतें दर्ज की गई हैं। ---PTC NEWS---