देश शोक में डूबा था उधर कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में हो रहा था नाच-गाना (VIDEO)
देश शोक में डूबा था उधर कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में हो रहा था नाच-गाना[/caption]
रैली के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रैली में पहुंची कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और देश की अस्मत से जुड़ा है। इसलिए इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन आज सरकार को यह जरूर देखना चाहिए कि इतना बड़ा हमला आखिरकार कैसे हुआ और क्यूं हुआ। क्या यह सुरक्षा एजेंसियों का फेलियर था। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश एकजुट होकर आंतकवाद के खिलाफ खड़ा है।
यह भी पढ़ें : अकाली दल ने पाकिस्तान पर की सख्त कार्रवाई की मांग
वहीं स्टेज पर आर्केस्ट्रा गर्ल्ज के डांस के बारे में पूछे जाने पर कुमारी शैलजा ने मीडिया को ही नसीहत दे डाली। कुमारी शैलजा ने कहा कि मीडिया को इस मुद्दे पर कंट्रोवर्सी से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टेज पर पहुंचते ही सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई थी।
[caption id="attachment_257313" align="aligncenter" width="700"]
कुमारी शैलजा ने मीडिया को ही नसीहत दे डाली[/caption]
वहीं कुमारी शैलजा मीडिया के कई सवालों का गोलमोल तरीके से जवाब देती रहीं। यह भी पढ़ें : इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला का बयान, पाक के विरुद्ध लड़नी होगी निर्णायक लड़ाई