Sun, May 31, 2026
Whatsapp

सात लाख के इनामी गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 31st 2021 05:40 PM
सात लाख के इनामी गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ़्तार

सात लाख के इनामी गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ़्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के हाथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि लगी है। पुलिस ने सात लाख के इनामी गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के DCP मनीष चंद्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक बड़े ऑपरेशन में वांटेड अपराधी संदीप (काला जठेड़ी) और उसकी सहयोगिनी और वांटेड अपराधी अनुराधा को कल सहारनपुर के पास से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- सरकारी बॉस नहीं, जनता के सेवक बनकर करें काम अधिकारी – दुष्यंत चौटाला यह भी पढ़ें- बच्चों की वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर, जानिए कब आएगी वैक्सीन? Delhi Police chargesheet claims R-Day violence at Red Fort 'well-planned conspiracy'मनीष चंद्रा ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कामयाबी इसलिए मानी जा रही है क्योंकि पिछले लगभग सवा साल से इस गैंग ने दिल्ली एनसीआर, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और हरियाणा में काफी आतंक मचा रखा था। 6 महीने से इस बदमाश को पकड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह बहुत अलग तरह का ऑपरेशन था। हमारे लगभग 30 अधिकारी पिछले 15 दिन से लगातार सड़कों पर थे। 10,000 किलोमीटर से ज़्यादा पीछा किया गया। इनको कोर्ट में पेश किया गया। दोनो की पुलिस कस्टडी रिमांड ली गई है। इनसे पूछताछ जारी है।


Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK