DGP मनोज यादव ने पुलिस अधिकारियों से की बैठक, कानून-व्यवस्था का लिया जायजा
डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले सभी संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस सुरक्षा का प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए[/caption]
पुलिस अधिकारियों को अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का आह्वान देते हुए यादव ने कहा कि पुलिस आम नागरिकों की भावना का आदर करे और जनता में पुलिस का विश्वास और अधिक मजबूत गठबंधन कायम करे। उन्होंने कहा कि जब भी कोई परेशान नागरिक एक उम्मीद के साथ पुलिस के पास आता है तो उसकी शिकायत का निवारण करना पुलिस का मुख्य कर्तव्य होता है। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों की सभी प्रकार की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए भी निर्देश दिए है।
यह भी पढ़ें : पुलिस ने तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 8 बाइक भी बरामद
बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अंबाला रेंज आर.सी. मिश्रा, रेंज के सभी जिला पुलिस अधीक्षक और अन्य राजपत्रित अधिकारी और निरीक्षक भी उपस्थित थे। डीजीपी ने करनाल रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ भी अपराध की स्थिति, कानून एवं व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर आयोजित एक अन्य समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि सभी पुलिस अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें। बैठक में करनाल रेंज के आईजी योगिंदर सिंह नेहरा और रेंज के अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।