रोजगार विभाग की बैठक, दुष्यंत बोले- युवाओं को जारी की जाएगी यूनिक आईडी
रोजगार विभाग की बैठक, दुष्यंत बोले- युवाओं को जारी की जाएगी यूनिक आईडी[/caption]
स्थानीय विधायक की भागीदारी से जॉब फेयर में युवाओं की भागीदारिता भी अधिक रहेगी। इसके अलावा, विभाग को पेपरलैस बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा तथा इसके तहत विभाग की पूरी कार्यप्रणाली को डिजीटलाईजेशन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में जिला, उपमण्डल स्तर पर 55 रोजगार विभाग के कार्यालय हैं जिनमें से प्रदेश की 3 यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं। प्रदेश में 17 यूनिवर्सिटी हैं तथा इन सभी में विद्यार्थियों को रोजगार विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के लिए विभाग के अधिकारी साप्ताहिक दौरा करें।
यह भी पढ़ें: 8 को चौटाला गांव में होगा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का अभिनंदन समारोह
दुष्यंत ने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली को इस प्रकार तैयार किया जाए कि यह अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी उपलब्ध करवा सके। आज कई प्राइवेट वेबसाइट हैं, जो बच्चों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रही हैं। जब प्राइवेट वेबसाइट डिजिटलाइजेशन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रोजगार दिला सकती हैं, तो विभाग भी इस दिशा में ठोस कदम उठा सकता है।
---PTC NEWS---