Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

3 नवंबर को देश में चक्का जाम करेंगे किसान

Written by  Arvind Kumar -- October 09th 2020 11:25 AM
3 नवंबर को देश में चक्का जाम करेंगे किसान

3 नवंबर को देश में चक्का जाम करेंगे किसान

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) कंबोज धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन के देशभर से आठ राज्यों के 24 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि अध्यादेशों के खिलाफ आगामी रणनीति बनाते हुए 3 नवंबर को देश में चक्का जाम का फैसला लिया है। किसान इकट्ठा होकर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक देशभर के हाईवे को जाम रखेंगे। Farmer Chakka Jam on 3 November 2020 educareभारतीय किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि 3 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक देशभर में हाईवे जाम रखे जाएंगे और आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब में बैठक बुलाई गई है जिसमें तय किया जाएगा की 3 नंबर के बाद क्या रणनीति बनानी है। यह भी पढ़ें: बरोदा उपचुनाव: चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों के संबंध में जारी किए ये निर्देश यह भी पढ़ें: PTI शिक्षकों के चेहरों पर दिखा सुकून, मुख्यमंत्री के आश्वासन से बंधी उम्मीद Farmer Chakka Jam on 3 November 2020 बता दें कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा सहित अन्य राज्यों के किसान लगातार संघर्षरत है। पिछले दिनों किसान संगठनों ने भारत बंद का किया था। साथ ही पंजाब में पिछले कई दिनों से रेल रोको आंदोलन चला हुआ है। Farmer Chakka Jam on 3 November 2020 हालांकि सरकार का साफ कहना है कि ये कानून किसानों की भलाई के लिए है। सरकार इन कानूनों को लेकर किसानों को जागरूक भी कर रही है। लेकिन अभी तक इस जागरूकता का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है।


Top News view more...

Latest News view more...