Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

गुरनाम चढूनी बोले- किसानों को तबाह करने पर तुली भाजपा

Written by  Arvind Kumar -- November 22nd 2020 11:57 AM -- Updated: November 22nd 2020 11:58 AM
गुरनाम चढूनी बोले- किसानों को तबाह करने पर तुली भाजपा

गुरनाम चढूनी बोले- किसानों को तबाह करने पर तुली भाजपा

उकलाना। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने हलका उकलाना के पाबड़ा सहित कनोंह, किरमारा सहित कई गांवों का दौरा किया और किसानों से 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने के लिए आवाहन कियागुरनाम सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जो तीन अध्यादेश के नाम पर काले कानून लेकर आई है इससे किसान मजदूर, आढ़ती सब बेघर हो जाएगा और बेरोजगारी फैल जाएगी। [caption id="attachment_451302" align="aligncenter" width="700"]Farmer Protest गुरनाम चढूनी बोले- किसानों को तबाह करने पर तुली भाजपा[/caption] गुरनाम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार किसानों को तबाह करने पर तुली है। उन्होंने किसानों से आवाहन किया कि 26 नवंबर को दिल्ली ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और किसानों के हक की लड़ाई लड़ते हुए किसानों के हको को बचाए। यह भी पढ़ें- दिल्ली कूच से पहले किसानों का सम्मेलन, बनी ये रणनीति यह भी पढ़ें- PGI में 25 वॉलंटियर को लगाई गई कोरोना वैक्सीन, 200 ने करवाया पंजीकरण [caption id="attachment_451300" align="aligncenter" width="700"]Farmer Protest गुरनाम चढूनी बोले- किसानों को तबाह करने पर तुली भाजपा[/caption] भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि हजारों की संख्या में प्रत्येक ब्लॉक से किसान 26 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे और दिल्ली का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी प्रकार की कोई पहल नहीं करेगा और पुलिस अगर किसानों के साथ दुर्व्यवहार या लाठीचार्ज करती है तो किसान हर लाठी को सहन करेगा। [caption id="attachment_451301" align="aligncenter" width="700"]Farmer Protest गुरनाम चढूनी बोले- किसानों को तबाह करने पर तुली भाजपा[/caption] गुरनाम सिंह ने कहा कि है देश बचाने की लड़ाई है और किसान इस लड़ाई को लड़ेगा और जीतेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसानों और बड़े घरानों के बीच है। भाजपा सरकार किसानों की जमीन को नीलाम कर के बड़े घरानों को देना चाहती है। किसानों को मंडी फसलों का एमएसपी नहीं मिल रहा है और ना ही उनकी फसलों को मंडियों में खरीदा जा रहा है और यह कानून लागू होने के बाद तो किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...