Sun, Jul 13, 2025
Whatsapp

कुरुक्षेत्र में सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 02nd 2022 03:37 PM -- Updated: May 02nd 2022 03:51 PM
कुरुक्षेत्र में सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

कुरुक्षेत्र में सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

कुरुक्षेत्र/अशोक यादव: कुरुक्षेत्र-किसान यूनियन ने किया लघुसचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती। प्रदेश भर में आज किसान यूनियन सड़कों पर उतर कर रोष प्रदर्शन कर रही है। इसी के चलते किसान यूनियन ने आज कुरुक्षेत्र में लघुसचिवालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ुनी ने कहा कि प्रदेश में आगजनी से हुए नुकसान को लेकर किसान एकत्रित हुए हैं। आग लगने से ना केवल फसलों का नुकसान हुआ है, बल्कि कई किसानों की भी मौत हुई है। चढ़ुनी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी पीड़ितों को सरकार उचित मुआवजा दे। इसके साथ ही किसानों को प्रति क्विंटल गेंहू पर पांच सौ रुपये बोनस दिया जाए। गुरनाम सिंह चढ़ुनी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से कृषि विभाग ने जो आंकड़े दिखाए हैं वो गलत हैं। सरकार बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है और किसान को मारने का काम कर रही है। सरकार जल्द ही इस तरफ ध्यान दे नहीं तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। Farmers protest, mini secretariat, Kurukshetra, haryana करनाल में भी प्रदर्शन इसके साथ ही करनाल में भी जिला सचिवालय पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ुनी ग्रुप के किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने बिजली कटौती और बोनस की मांग रखी। किसानों ने कहा कि बिजली कटौती से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। सब्जी व अन्य फसलें सूखती जा रही हैं। चारा भी खराब होता जा रहा है। सरकार से गुहार है कि बिजली की सप्लाई पूरी दी जाए और साथ ही गेहूं पर बोनस दिया जाए।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK