Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के औचक निरीक्षण से अधिकारियों-कर्मचारियों में खौफ!

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- December 17th 2019 10:34 AM -- Updated: December 17th 2019 10:51 AM
मुख्यमंत्री और मंत्रियों के औचक निरीक्षण से अधिकारियों-कर्मचारियों में खौफ!

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के औचक निरीक्षण से अधिकारियों-कर्मचारियों में खौफ!

करनाल। (डिंपल चौधरी) हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रियों के औचक निरीक्षण ने अधिकारियों और कर्मचारियों में खौफ फैला दिया है! अधिकारी फूंक फूंककर कदम रख रहे हैं की कहीं कोई चूक ना हो जाए और सरकार के लपेटे में ना आ जाए। अभी तक कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर सस्पेंशन की गाज गिर चुकी है। ऐसे में अधिकारी अलर्ट हो चुके हैं और अपने काम में पूरी पारदर्शिता लाने की कोशिश कर रहे हैं। [caption id="attachment_370169" align="aligncenter" width="700"]CM Khattar 1 मुख्यमंत्री और मंत्रियों के औचक निरीक्षण से अधिकारियों-कर्मचारियों में खौफ![/caption] सोमवार को भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला सचिवालय के तहसील कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्ट्रियों में कई तरह का भ्रष्टाचार होने की शिकायत मिलने के बाद तहसील में औचक निरीक्षण किया। रजिस्ट्रियों में कई तरह की खामियां मिलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2 अधिकारी व् 2 कर्मचारियों को मौके पर सस्पेंड कर दिया। मुख्यमंत्री के औचक निरक्षण के बाद जिला सचिवालय में मौजूद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। यह भी पढ़ें: CAB पर कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं: पीएम  औचक निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई है और किसी भी स्तर पर कहीं भी, किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK