Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

CAB पर कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं: पीएम मोदी

Written by  Arvind Kumar -- December 15th 2019 05:36 PM
CAB पर कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं: पीएम मोदी

CAB पर कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं: पीएम मोदी

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब अनुच्छेद 370, राम जन्म भूमि पर फैसला हुआ तब लंदन में भारत के दूतावास के सामने जाकर पाकिस्तानियों ने प्रदर्शन और हिंसा की। जो काम लंदन में हमेशा पाकिस्तान करता रहता है। वो काम कांग्रेस वालों ने किया, इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है। [caption id="attachment_369698" align="alignright" width="300"]PM Modi 1 (1) CAB पर कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं: पीएम मोदी[/caption] प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की संसद ने नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं, उनकी बात चलती नहीं है तो आगजनी फैला रहे हैं। ये जो आग लगा रहे हैं, ये कौन हैं, उनके कपड़ों से ही पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि देश का भला करने की, देश के लोगों का भला करने की इन लोगों से उम्मीद नहीं बची है। ये सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के बयान पर बोले संजय राऊत, सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...