Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

मनचले युवक की प्रताड़ना से तंग आकर फुटबॉल की नेशनल खिलाड़ी ने दी जान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- March 07th 2019 09:45 AM -- Updated: March 07th 2019 09:46 AM
मनचले युवक की प्रताड़ना से तंग आकर फुटबॉल की नेशनल खिलाड़ी ने दी जान

मनचले युवक की प्रताड़ना से तंग आकर फुटबॉल की नेशनल खिलाड़ी ने दी जान

पूंडरी। (जोगिंदर कुंडू) क्षेत्र के एक गांव की छात्रा एवं फुटबॉल की नेशनल खिलाड़ी ने रात को घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों का आरोप है कि रात को एक युवक ने घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया। युवक को बाद में पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। उक्त युवक पर परिजनों ने युवती को काफी समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि 19 वर्षीय युवती कस्बे के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शिक्षा के साथ-साथ फुटबॉल, सॉफ्टबॉल व क्रिकेट की बेहतर खिलाड़ी थी। मुख्य रूप से फुटबॉल व सॉफ्टबॉल खेलती थी। कुरुक्षेत्र में नेशनल लेवल के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए आयोजित हुए शिविर में भी भाग लिया था। हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मृतका के चाचा ने बताया कि बेटी बहुत ही होनहार खिलाड़ी थी। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी स्टेट व नेशनल स्तर पर खेली। अब बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। [caption id="attachment_265978" align="aligncenter" width="700"]Police मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है[/caption] पूंडरी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। यह भी पढ़ें: पति-पत्नी मामला सुलझाने पहुंचे थे थाने, यहां हुआ कुछ ऐसा कि एक और केस हो गया दर्ज
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK