Wed, May 20, 2026
Whatsapp

वन विभाग ने घायल तेंदुए को किया रेस्क्यू, पानी की बावड़ी में कैद हो गया था तेंदुआ

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 11th 2021 10:54 AM
वन विभाग ने घायल तेंदुए को किया रेस्क्यू, पानी की बावड़ी में कैद हो गया था तेंदुआ

वन विभाग ने घायल तेंदुए को किया रेस्क्यू, पानी की बावड़ी में कैद हो गया था तेंदुआ

ऊना। उपमण्डल बंगाणा की जसाना पंचायत की आसरी सड़क की बावड़ी पर शनिवार सुबह एक बड़ा घायल तेंदुआ कैद मिला। उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम बढ़ता गया। किसी ने फारेस्ट विभाग को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेस्ट विभाग और पुलिस विभाग की निगरानी में घायल तेंदुए को डॉक्टरों की टीम ने ट्रैंक्विलाइज़र द्वारा बेहोश करके क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक तेंदुआ घायल अवस्था में है और उसका जोनल अस्पताल ऊना में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का किसानों ने किया विरोध यह भी पढ़ें- जींद जिला भाजपा कार्यालय के बाहर किसानों का हंगामा बताते चलें कि अगर यह तेंदुआ घायल नहीं होता तो शनिवार को ग्राम पंचायत जसाना में कोई बड़ी घटना घट सकती थी। घायल तेंदुआ बावड़ी में तो घुस गया। लेकिन बाहर नहीं निकल सका और लोग लोहे के जंगले के साथ बैठे तेंदुए से सेल्फियां लेते रहे।


Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK