Fri, Jun 20, 2025
Whatsapp

महापंचायत के बाद किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए पूर्व MLA दौलतपुरिया

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 04th 2021 01:16 PM
महापंचायत के बाद किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए पूर्व MLA दौलतपुरिया

महापंचायत के बाद किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए पूर्व MLA दौलतपुरिया

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) जींद महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान के बाद आज फतेहाबाद के किसान सैकड़ों की संख्या में अपने वाहनों में दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए। फतेहाबाद के पूर्व विधायक और पूर्व बीजेपी नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया की अगुवाई में जिलेभर के किसानों ने दिल्ली के टिकरी बॉर्डर के लिए कूच की। फतेहाबाद के भानगढ़ के सभी वाहनों को एकत्र किया गया और उसके बाद दिल्ली बॉर्डर की ओर किसानों का कफिला निकला। [caption id="attachment_472121" align="aligncenter" width="700"]Farmers Protest News महापंचायत के बाद किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए पूर्व MLA दौलतपुरिया[/caption] वाहनों पर किसानों ने किसान यूनियन के झंडे लगाए हुए थे। रवानगी से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए फतेहाबाद के पूर्व विधायक और पूर्व बीजेपी नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि आज वह अपने किसान साथियों के साथ दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हो रहे हैं। फतेहाबाद के हरगांव से पांच से छह वाहन आज दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं। [caption id="attachment_472119" align="aligncenter" width="700"]Farmers Protest News महापंचायत के बाद किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए पूर्व MLA दौलतपुरिया[/caption] बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा की वह 6 फरवरी तक दिल्ली रहेंगे और उसके बाद किसानों के द्वारा जो 3 घंटे के रोड जाम का आह्वान किया गया है उस में भाग लेंगे। वहीं विदेशी हस्तियों के द्वारा किसानों के पक्ष में किए गए ट्वीट को लेकर भी बलवान सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बलवान सिंह ने कहा कि यह हमारे देश का आंतरिक मामला है विदेशी लोगों को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। यह भी पढ़ें- जींद महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचे लोग, किसान नेता राकेश टिकैत ने भरा जोश यह भी पढ़ें- दिल्ली हिंसा में वांछित दीप सिद्धू और उसके साथियों की सूचना देने पर ईनाम की घोषणा [caption id="attachment_472118" align="aligncenter" width="700"]Farmers Protest News महापंचायत के बाद किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए पूर्व MLA दौलतपुरिया[/caption] इसलिए वह प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि वह कृषि कानून को वापस ले। बलवान सिंह ने कहा कि फरवरी महीने में वह फतेहाबाद में एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकालेंगे जिसमें बड़े किसान नेता की शिरकत करेंगे, फिलहाल आज वह सैकड़ों की संख्या में किसानों के साथ दिल्ली बॉर्डर की ओर कूच कर रहे हैं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK