Sun, Jun 22, 2025
Whatsapp

गुरमीत राम रहीम को एम्स में करवाया गया भर्ती, यह है वजह

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 13th 2021 02:37 PM
गुरमीत राम रहीम को एम्स में करवाया गया भर्ती, यह है वजह

गुरमीत राम रहीम को एम्स में करवाया गया भर्ती, यह है वजह

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मंगलवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरमीत राम रहीम सिंह को एंडोस्कोपी के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। Secret Parole to Ram Rahim इससे पहले मई में उन्हें चक्कर आने और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद रोहतक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात भर रोहतक के सरकारी अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जून में उनका कोविड ​​​​-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 मई को अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए उन्हें पैरोल दी गई थी। Gurmeet Ram Rahim granted parole for 48 hours to meet his ailing motherयह भी पढ़ें- कांगड़ा में बारिश और भूस्खलन के बाद दर्जनों लोग लापता यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने झूठ बोलने की पीएचडी कर रखी है: गृह मंत्री बता दें कि डेरा प्रमुख (53) को सीबीआई की विशेष अदालत ने अगस्त 2017 में दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल कैद की सजा सुनाई है। जनवरी 2019 में अदालत ने उन्हें पत्रकार की हत्या के केस में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK