विधानसभा सत्र के अंतिम दिन कई महत्वपूर्ण बिल पास करवाने की तैयारी में सरकार
चंडीगढ़। (संजय मल्होत्रा) हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन सरकार कई बिल पास करवाने की तैयारी में है। सदन की कार्यवाही के अंतिम दिन सरकार महाराष्ट्र की तर्ज पर हरकोका पर बिल लाएगी। इसे साथ ही सरकार विधानसभा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा बिल, हरियाणा गौवंश संस्कारन और गौसंवर्धन विधेयक, हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी भर्ती और सेवा की शर्तें विधेयक और पंजाब इलेक्ट्रिसिटी इमरजेंसी पावर्स हरियाणा निरसन बिल पेश करेगी। यह भी पढ़ें : अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हाई अलर्ट पर हरियाणा, मुख्य सचिव ने जारी किए ये निर्देश इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट और हरियाणा नगर निगम अधिनियम में संशोधन का बिल भी पेश किया जाएगा। —PTC NEWS—