जेई ने दर्ज करवाया था गलत केस, मंत्री जी ने कर दिया सस्पेंड
जेई ने दर्ज करवाया था गलत केस, मंत्री जी ने कर दिया सस्पेंड[/caption]
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय से संबंधित एनओसी जारी करने के मामले में शिकायत पर सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे कार्यों के लिए अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इसी प्रकार, गांव मातावली गामड़ी निवासी राजेन्द्र को चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित एक शिकायत में शिक्षा मंत्री ने निर्देश जारी किए कि विभाग पीड़ित व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच रोहतक मेडिकल कॉलेज से शीघ्र करवाए और शिकायतकर्ता के आने-जाने की व्यवस्था भी विभाग द्वारा अपने स्तर पर वहन की जाए।
[caption id="attachment_372544" align="aligncenter" width="700"]
जेई ने दर्ज करवाया था गलत केस, मंत्री जी ने कर दिया सस्पेंड[/caption]
बैठक में नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, असंध के विधायक शमशेर सिंह गोगी, जिला प्रशासन के अधिकारी व शिकायत निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
---PTC News---