कांग्रेस में 17 की टिकट हुई पक्की, 30 को जारी होगी पहली लिस्ट
कांग्रेस में 17 की टिकट हुई पक्की, 30 को जारी होगी पहली लिस्ट[/caption]
बैठक के बाद शैलजा ने कहा कि कांग्रेस आने वाले चुनाव में सभी मौजूदा 17 विधायकों को टिकट देगी। साथ ही 28 और 29 सितंबर को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक भी होनी है। इसके साथ ही 30 सितंबर को संसदीय बोर्ड की भी बैठक होनी है और इस बैठक में भी चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। कुमारी शैलजा ने बताया कि 30 सितंबर को ही कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी कर देगी।
[caption id="attachment_343934" align="aligncenter" width="700"]
कांग्रेस में 17 की टिकट हुई पक्की, 30 को जारी होगी पहली लिस्ट[/caption]
उधर बीजेपी में भी टिकटों की माथापच्ची जारी है और बैठकों का दौर चल रहा है। बीजेपी ने कई टिकटें फाइनल कर ली हैं जबकि कई सीटों पर चर्चा चल रही है। बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला का कहना है कि 29 सितंबर को पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर देगी।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस की बैठकों से तंवर ने बनाई दूरी, बोले- मीटिंग में जाऊं या नहीं मेरी मर्जी
---PTC NEWS---