हरियाणा बजट सत्र पर बोले तंवर, इस सरकार से नहीं कोई उम्मीद
तंवर सिरसा में कांग्रेस के प्रचार रथ को रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे।[/caption]
वहीं तंवर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए हर समय तैयार है। चाहे चुनाव एक साथ हो जाए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। अवतार भड़ाना के भाजपा छोड़ने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कई और बड़े धमाके होने जा रहे हैं। गठबंधन के सवाल पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के हाथी ने पहले चश्मा तोड़ा, अब ऑटो को रौंदने की तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़ें: अब 27 फरवरी तक ही चलेगा हरियाणा विधानसभा का सत्र, इस दिन पेश होगा बजट