Tue, Jul 15, 2025
Whatsapp

कान्सटेबल भर्ती की लिखित परीक्षा देकर लौट रही युवतियों की बस सिरसा में पलटी, मची चीख पुकार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 13th 2021 12:50 PM
कान्सटेबल भर्ती की लिखित परीक्षा देकर लौट रही युवतियों की बस सिरसा में पलटी, मची चीख पुकार

कान्सटेबल भर्ती की लिखित परीक्षा देकर लौट रही युवतियों की बस सिरसा में पलटी, मची चीख पुकार

यमुनानगर: महिला कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा देकर घर लौट रही युवतियों की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 11 युवतियां गंभीर से रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिल्हाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों में ममता रानी पुत्री हंस राज गांव पंजुआना, किरण पुत्री मनी राम कुस्सर, बिंदु रानी पुत्री गुरचरण सिंह गांव झिड़ी, शर्मिला रानी पुत्री राम चन्द्र गांव खारियां, पूजा पुत्री बंसी लाल पंजुआना शामिल हैं। सभी का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनके अलावा कविता रानी पुत्री धोलू राम गांव फरवाई कलां, मनिद्र रानी पुत्री तुलसा राम, ज्योत्सना रानी पुत्री महेंद्र सिंह गांव ढुकडा, हंस राज पुत्र राम लाल, शशि सुमन पुत्री राम गोपाल घोडावाली, हिमांशी पुत्री सुंदर लाल सिरसा और संदेश रानी पुत्री राम चंद्र बणी को भी हादसे में चोटें आई। इनको भी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। [caption id="attachment_557880" align="alignnone" width="300"]bus overturn sirsa haryan news yamunanagar haryana constable written exam, सिरसा में बस पलटी, सिरसा हरियाणा, महिला कॉन्सेटबल लिखित परीक्षा हादसे में घायल युवतियां[/caption] जानकारी के मुताबिक रविवार को HSSC की ओर से महिला कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी। इसमें परीक्षार्थियों के सेंटर बहुत दूर-दूर दिए थे। सिरसा की युवतियों को 250 किलोमीटर दूर यमुनानगर में परीक्षा देने जाना पड़ा। समय पर घर पहुंच जाएं इसके लिए एक निजी बस हायर की गई थी। कुछ के अभिभावक भी साथ गए थे। [caption id="attachment_557881" align="alignnone" width="300"]bus overturn sirsa haryan news yamunanagar haryana constable written exam, सिरसा में बस पलटी, सिरसा हरियाणा, महिला कॉन्सेटबल लिखित परीक्षा दुर्घटनाग्रस्त बस[/caption] परीक्षार्थी रात को यमुनानगर से चले और सवेरे 6 बजे के आसपास वे सिरसा पहुंचे तो यहां उनकी प्राइवेट बस महाराणा प्रताप चौक पर पलट गई। परीक्षार्थी नींद में थे। एकाएक हुए हादसे से वे एक दूसरे के नीचे दब गए। इससे महिला परीक्षार्थियों में चीख पुकार मच गई। लगभग सभी को हादसे में चोटें आई, लेकिन 8 छात्राओं को इसमें गंभीर चोटें आई और सिरसा के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। [caption id="attachment_557882" align="alignnone" width="300"]bus overturn sirsa haryan news yamunanagar haryana constable written exam, सिरसा में बस पलटी, सिरसा हरियाणा, महिला कॉन्सेटबल लिखित परीक्षा घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़[/caption] हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस सवार लोगों ने बताया कि बस की हेडलाइट खराब थी और ड्राइवर तेज गति से भी चला रहा था। महाराजा प्रताप चौक पर कुछ दिखाई न देने के कारण अचानक बस पलट गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। बस पलटी पड़ी थी और सामान बाहर बिखरा पड़ा था। पुलिस छानबीन में लगी है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK