तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल जारी, कंवरपाल गुर्जर ने AAP को लिया आड़े हाथ
Arvind Kejriwal, haryana" width="700" height="400" />
कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि दिल्ली के व्यक्ति पर पंजाब में एफआईआर की जाती है। फिर उसे पकड़ने के लिए पुलिस भेज दी जाती है। मानवाधिकारों की सबसे ज्यादा बात बात आम आदमी पार्टी करती है, लेकिन वही पार्टी इस तरह की कार्रवाई करती है। सही शब्दों में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है।
वहीं, शिक्षा मंत्री ने आप पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता द्वारा बीजेपी को गुंडों की पार्टी के कहने पर भी पलटवार करते हुए कहा कि ये समाज फैसला करेगा की कौन सी पार्टी गुंडों की पार्टी है। प्रदेश सरकार सहनशीलता से काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से बीजेपी के खिलाफ बहुत कुछ बोला गया, लेकिन सरकार ने कोई कारवाई नहीं की और ये लोग एक ट्वीट पर बौखला गए।
वहीं उन्होंने वीर सावरकर के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर कहा कि वीर सावरकर ने देश की आजादी की लड़ाई के लिये जो अत्याचार सहे हैं। वो ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्होंने देश के लिए इस प्रकार का जीवन जीया। पहले उन्हें पाठ्यक्रम में पढ़ाया गया अब भी पढ़ाया जाएगा और आगे भी पढ़ाया जाएगा।