फिल्म 'पानीपत' पर बैन की मांग का हरियाणा के इस मंत्री ने किया समर्थन
रणजीत चौटाला ने एक उदहारण देते हुए कहा कि मराठा लीडर माधव राम सिंधिया ने कहा था कि मराठा जब पानीपत में घिर गए थे तो जाटों ने उनकी महिलाओं को घेरे में सुरक्षित वापस छोड़ा था और मराठों की जाटों ने काफी मदद की थी। उन्होंने कहा कि जाटों के साथ मराठाओं का पुराना संबंध है। उन्होंने कहा कि जाटों ने हमेशा ही विदेशी आक्रमणकारियों से मुकाबला किया है। ज्यादातर युद्ध पानीपत में ही हुए उनमें जाटों की भूमिका अहम रही है।
यह भी पढ़ें: परिवहन मंत्री ने फिर की छापेमारी, पांच कर्मचारी किए सस्पेंड
यह भी पढ़ें : विवादित फिल्म पानीपत का हरियाणा में भी विरोध शुरू
फिल्म 'पानीपत' पर बैन की मांग का हरियाणा के इस मंत्री ने किया समर्थनवहीं बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बिजली सुधार का काम निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सीएमओ की तर्ज पर हेल्पलाइन नंबर जारी करने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह आज सिरसा की जाट धर्मशाला में अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए और मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
---PTC NEWS---