विवादित फिल्म पानीपत का हरियाणा में भी विरोध शुरू
विवादित फिल्म पानीपत का हरियाणा में भी विरोध शुरू[/caption]
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने तो मराठों की विधवाओं और घायल सैनिकों तक अन्न और धन देकर वापस भिजवाया था। वे हमेशा मुगलों के खिलाफ लड़ते रहे। जिन मुद्दों को लेकर मराठा सेनापति सदाशिव राव भाऊ और महाराजा सूरजमल के बीच बात नहीं बन पाई थी, उनको गलत ढंग से दिखाया गया है। असल में महाराजा सूरजमल महिलाओं को रणक्षेत्र में नहीं ले जाने के पक्षधर थे, साथ ही वे छापामार युद्ध के हिमायती थे और धार्मिक स्थलों को न तोड़ने की भी महाराजा सूरजमल की शर्तें थी।
इन शर्तों को भाऊ ने नहीं माना तो महाराजा सूरजमल ने खुद को इस लड़ाई से अलग कर लिया था। अब जिस ढंग से उनके चरित्र को फिल्म में दिखाया गया, वह बर्दास्त के काबिल नहीं है। सरकार इस पर तुरंत रोक लगाए, अन्यथा कोई कठोर कदम उठाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: राम रहीम को सीबीआई कोर्ट से बड़ा झटका
---PTC NEWS---