Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Written by  Arvind Kumar -- September 25th 2019 06:34 PM
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस मुख्यालय में छः राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर खुफिया जानकारी साझा कर समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई इस बैठक में पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। [caption id="attachment_343631" align="aligncenter" width="700"]Haryana Police 2 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर[/caption] अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करवाने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ बेहतर तालमेल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपयुक्त समन्वय के साथ हाल ही में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और घटना-मुक्त तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने अवैध हथियारों और शराब की आपूर्ति को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय नाकों व सीमा क्षेत्र में चेक-पोस्ट को मजबूत करने पर जोर दिया। चुनाव के दौरान सूचना का आदान-प्रदान करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर भी सहमति हुई ताकि एक दूसरे के इलाके में गतिविधियों बारे जानकारी रहे। यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में बनेगा रिकॉर्ड, देश के सबसे बड़े रावण के पुतले का होगा दहन इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), नवदीप सिंह विर्क ने 21 अक्टूबर, 2019 को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों से किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर सतर्कता बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी चेक-पोस्ट को मतदान से 72 घंटे पहले पूरी तरह से सील किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ-साथ सीमावर्ती राज्यों से अवैध वस्तुओं की तस्करी व अन्य अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पर्याप्त व पुख्ता इंतजाम किए हैं। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...