Fri, Dec 26, 2025
Whatsapp

हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- December 24th 2019 10:47 AM
हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50000 के इनामी बदमाश को जिला भिवानी से काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान प्रेम कुमार निवासी गोपाल वास जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है। [caption id="attachment_372528" align="aligncenter" width="700"]Haryana Police nabbed most-wanted criminal हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार[/caption] प्रवक्ता के अनुसार प्रेम कुमार के खिलाफ लगभग हत्या, हत्या का प्रयास, लूट से संबंधित लगभग 12 मामले दर्ज हैं और काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार किया गया उपरोक्त अपराधी विनोद मित्थाथल गैंग का सदस्य है। भिवानी पुलिस द्वारा इस गैंग के लीडर विनोद मित्थाथल को 20 मई, 2019 को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा प्रेम कुमार की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

उपरोक्त अपराधी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके। यह भी पढ़ें: बच्चों के हाथ में पहुंचा नशा, विज के पास आई शिकायत में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप ---PTC News---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK