Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

हिमा दास का शानदार प्रदर्शन जारी, एक महीने में जीता पांचवा गोल्ड

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 21st 2019 12:22 PM
हिमा दास का शानदार प्रदर्शन जारी, एक महीने में जीता पांचवा गोल्ड

हिमा दास का शानदार प्रदर्शन जारी, एक महीने में जीता पांचवा गोल्ड

नई दिल्ली। भारत की स्टार धावक हिमा दास ने शनिवार को एक और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। हिमा ने चेकगणराज्य में नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया है। हिमा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। एक महीने के अंदर हिमा का यह पांचवा गोल्ड मेडल है। इससे पहले वे दो जुलाई को यूरोप में, सात जुलाई को कुंटो एथलेटिक्स मीट में, 13 जुलाई को चेक गणराज्य में ही और 17 जुलाई को टाबोर ग्रां प्री में अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण जीत चुकी हैं। यह भी पढ़ें : मुक्केबाजी में छाई झज्जर की तीन बेटियां, तीन स्वर्ण, दो कांस्य व एक रजत पदक झटका
—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK