Sun, Jun 1, 2025
Whatsapp

Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में दर्ज FIR की रद्द

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- November 14th 2023 12:20 PM
Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में दर्ज FIR की रद्द

Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में दर्ज FIR की रद्द

ब्यूरो: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।आपको बता दें कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर गुरु रविदास जी और संत कबीर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है। 

इस मामले में डेरा प्रमुख के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में 7 मार्च को जालंधर के पातड़ा में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। जिससे राम रहीम को बड़ी राहत मिली है। 


मामले को लेकर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों और किताबों को देखने के बाद ऐसा नहीं लगता है कि डेरा प्रमुख ने किसी गलत इरादे से इस बारे में कुछ कहा है या उसे गलत तरीके से पेश किया है। 

उन्होंने आगे कहा कि जिस भाषण की बात हो रही है वह साल 2016 का है. यानी 7 साल पुराना मामला, इतने सालों तक इसकी कोई शिकायत नहीं की गई। अब एक पुराने कमेंट पर शिकायत दर्ज की गई है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि पूरे भाषण की बजाय शिकायत किए गए पूरे भाषण का एक हिस्सा निकालकर देखना जरूरी है। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK