Thu, Jun 1, 2023
Whatsapp

हरियाणा विधानसभा: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, CM बोले- किसानों को दिया जाएगा मुआवज़ा

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

Written by  Rahul Rana -- March 21st 2023 01:00 PM
हरियाणा विधानसभा: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, CM बोले- किसानों को दिया जाएगा मुआवज़ा

हरियाणा विधानसभा: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, CM बोले- किसानों को दिया जाएगा मुआवज़ा

ब्यूरो: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। हालांकि दोपहर बाद सीएम मनोहर लाल बजट पर चर्चा भी करेंगे और विपक्ष द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी देंगे। 

किसानों को मिलेगा मुआवज़ा


पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। बिन मौसम हुई बारिश से किसानों की फसल को नुकसान पहंुचा है। खेतों में पानी भरने से गेहूं खराब हो गया है। इसी कड़ी के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में हुई बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के स्पेशल गिरदावरी कराई जाएगी। 

इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों से कहा कि वह पोर्टल पर 72 घंटे में फसलों को हुए नुकसान की जानकारी अपलोड कर दें। ताकि उन्हें मुआवजा मिल सके।   

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...