Wed, Dec 24, 2025
Whatsapp

हरियाणा विधानसभा: गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना बोले- भारत जोड़ो यात्रा में एक भी सड़क और पुल नहीं छोड़ा

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन के कार्यवाही शुरू हो गई है। कार्यवाही शुरू होते ही मंत्री अनिल विज कांग्रेस पर हमलावर हो गए।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- March 21st 2023 11:48 AM
हरियाणा विधानसभा: गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना बोले-  भारत जोड़ो यात्रा में एक भी सड़क और पुल नहीं छोड़ा

हरियाणा विधानसभा: गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना बोले- भारत जोड़ो यात्रा में एक भी सड़क और पुल नहीं छोड़ा

ब्यूरो: हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब आपने भारत जोड़ो यात्रा निकाली तब आपने भी एक भी सड़क और एक भी पुल नहीं छोड़ा। इसके अलावा विज ने पोस्टर के मुद्दे पर भी विपक्ष पर हमला किया।

हालांकि इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान सत्तापक्ष के साथ-साथ विपक्ष भी अपने सवाल पूछ रहे हैं। दोपहर बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल बजट पर चर्चा भी करेंगे। गौरतलब है कि अभी तक सदन में विपक्ष ने मंत्री संदीप सिंह, डार्क जोन,कर्ज, बेरोज़गारी और नासिर-जुनैद हत्याकांड जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरा है। 


इससे पहले सदन के दूसरे दिन 500 सवाल पूछे गए थे। इस दौरान इनेलो विधायक अभय चौटाला की विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से तीखी बहस हो गई थी। जिसके बाद उन्हें सदन से नेम भी की दिया गया था। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK