Sat, Jul 27, 2024
Whatsapp

Haryana Ministers Portfolios: नायब सिंह सैनी के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे - कौन सा मिला मंत्रालय

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- March 23rd 2024 11:00 AM
Haryana Ministers Portfolios: नायब सिंह सैनी के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे - कौन सा मिला मंत्रालय

Haryana Ministers Portfolios: नायब सिंह सैनी के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे - कौन सा मिला मंत्रालय

ब्यूरोः नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद हरियाणा मंत्रिपरिषद के विभागों का बंटवारा कर दिया। गृह विभाग को सैनी ने अपने पास रखा है। 

एक सरकारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गृह, राजस्व और आपदा प्रबंधन, युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता, सूचना और जनसंपर्क और भाषा और संस्कृति, खान और भूविज्ञान रखेंगे। आदेश में कहा गया है कि हरियाणा के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का आवंटन किया है। आइए जानिए किसे और क्या विभाग बांटे गए हैं।


हरियाणा सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा

मुख्यमंत्री नायब सिंह - गृह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, युवा सशक्तिकरण, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, खान एवं भूविज्ञान, विदेशी सहयोग।

कैबिनेट मंत्री कंवर पाल - कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, विरासत एवं पर्यटन, संसदीय कार्य।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा - उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, चुनाव।

कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह - ऊर्जा एवं जेल विभाग।

कैबिनेट मंत्री जय प्रकाश दलाल - वित्त, नगर एवं ग्राम नियोजन, अभिलेखागार।

कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल - सार्वजनिक स्वास्थ्य, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), वास्तुकला।

कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता - स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, नागरिक उड्डयन।

राज्य मंत्री सीमा त्रिखा - स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा।

राज्य मंत्री महिपाल ढांडा - विकास एवं पंचायतें, सहयोग।

राज्य मंत्री असीम गोयल - परिवहन, महिला एवं बाल विकास।

राज्य मंत्री डॉ अभय सिंह यादव - सिंचाई एवं जल संसाधन, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण।

राज्य मंत्री सुभाष सुधा - शहरी स्थानीय निकाय, सभी के लिए आवास।

राज्य मंत्री बिशम्बर सिंह - सामाजिक न्याय, एससी और बीसी कल्याण और अंत्योदय (सेवा), मुद्रण और स्टेशनरी।

राज्य मंत्री संजय सिंह - पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन, खेल।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK