Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

Himachal: हमीरपुर में CM सुक्खू ने किया करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास, राम मंदिर को लेकर भाजपा पर कसा तंज

Written by  Rahul Rana -- January 24th 2024 08:11 PM
Himachal: हमीरपुर में CM सुक्खू ने किया करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास, राम मंदिर को लेकर भाजपा पर कसा तंज

Himachal: हमीरपुर में CM सुक्खू ने किया करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास, राम मंदिर को लेकर भाजपा पर कसा तंज

हमीरपुर : बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु ने बिझड़ी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान बिझड़ी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु ने शुक्कर खड्ड पुल, बड़सर में एडीए कार्यालय भवन और नागरिक अस्पताल के आवासीय परिसर का उदघाटन किया। इसके अतिरिक्त बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए गोविंदसागर से उठाऊ पेयजल योजना का भूमि पूजन भी किया। इस मौके पर बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक मनजीत सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी सहित बड़सर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं इस मौके पर बीजेपी द्वारा उठाये गए कर्ज लेने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा द्वारा 2021-22 में चुनाव से पहले 14000 करोड़ रुपए का स्वीकृत कर्ज था। जो हिमाचल की कांग्रेस सरकार को मिला था जिसका कांग्रेस सरकार ने सदुपयोग किया है। हिमाचल की मौजूदा सरकार को अभी तक 6600 करोड़ रुपए का बजट ही मिला है। मुख्यमंत्री ने भारतीय सरकार से मांग की है कि हिमाचल के विकास के लिए उन्हें और अधिक कर्ज दिया जाए, ताकि हिमाचल में विकासात्मक योजनाओं को आगे बढ़ाया जा सके और हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके। वहीं विपक्ष द्वारा सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम पर उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शुरू में कांगज को इक्टठा किया जाता है और कागज को पढ़ा जाता है और फिर एक्शन लिया जाता है लेकिन बीजेपी ने जनमंच के माध्यम से सरकारी धन का दुरूपयोग किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार के समय जन मंच के दौरान सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग किया गया । लेकिन कांग्रेस सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम कर रही है जिसके तहत लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है। और बीजेपी की नाकामियों को भी लोगों के सामने बताया जा रहा है।

वहीं हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों से बात की जायेगी। उनकी बात सुनने के बाद ही सरकार द्वारा उचित फैसला लिया जाएगा।वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है कि वह सुबह शाम भगवान राम की पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता राम मन्दिर को लेकर राजनीतिक रोटियां सेकन का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर टिप्पणी करने के बचाए भगवान राम के आदर्शों का भाजपा पालन करें। वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सरकार और संगठन पूरी तरह से तैयार हैं। जिसके तहत ही सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

-

Top News view more...

Latest News view more...