Tue, Sep 26, 2023
Whatsapp

Himachal : जिला कांगड़ा में बरसात से 700 करोड़ का हुआ नुकसान, 17 राहत शिविरों में रह रहे 400 लोग

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में भारी बरसात से 700 करोड़ रूपये तक का नुकसान विभिन्न विभागों को हुआ है।

Written by  Rahul Rana -- September 06th 2023 12:15 PM
Himachal : जिला कांगड़ा में बरसात से 700 करोड़ का हुआ नुकसान, 17 राहत शिविरों में रह रहे 400 लोग

Himachal : जिला कांगड़ा में बरसात से 700 करोड़ का हुआ नुकसान, 17 राहत शिविरों में रह रहे 400 लोग

धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में भारी बरसात से 700 करोड़ रूपये तक का नुकसान विभिन्न विभागों को हुआ है। डीसी कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला में भारी बरसात के चलते जल शक्ति विभाग को सवा 300 करोड़ का नुकसान हुआ है। पीडब्ल्यूडी विभाग को लगभग 300 करोड़ रूपये तथा विद्युत बोर्ड को जिला में 50 करोड़ का नुकसान  हुआ है। 


आपको बता दें कि यह आंकड़े विभागों की ओर से उपलब्ध करवाए गए हैं। डीसी ने बताया कि बरसात के चलते हुए भूस्खलन को देखते हुए जिला में 17 जगह चिन्हित की गयी है।जहां जियोलॉजिकल इन्वेस्टीगेशन के लिए कहा गया है। सुलह विधानसभा क्षेत्र के परमारनगर में राडार सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। जिसे केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के साथ मिलकर किया गया है। 

डीसी ने बताया कि बरसात से हुए नुकसान व विस्थापन के कारण जिला में संचालित किए जा रहे 17 राहत शिविरों में अभी तक 400 के करीब लोग ठहरे हुए है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत मैन्यूल के तहत मुआवजा दिया गया है। साथ ही जो विस्थापित हुए हैं, उन्हें लैंड ट्रांसफर बारे एसडीएम और तहसीलदार को आगामी प्रक्रिया हेतू आदेश जारी किए गए हैं।

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...