Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

Himachal: शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई जिले, घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी

Written by  Rahul Rana -- January 16th 2024 08:45 AM
Himachal: शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई जिले, घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी

Himachal: शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई जिले, घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी

ब्यूरो : हिमाचल प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। मैदानी जिलों ऊना व मंडी सहित प्रदेश में सात स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर से अभी राहत के आसार कम हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के मैदानी जिलों में 16 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया।

केंद्र के अनुसार दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। सोमवार सुबह भी इन क्षेत्रों में कोहरे व ठंड से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने से न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। ऊना और मंडी के कई क्षेत्रों में इस कारण शीतलहर भी बढ़ी है। 


उधर, प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी के कई भागों में 16 और 17 जनवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 18 जनवरी से सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। वहीं, सोमवार को राजधानी शिमला व अन्य ऊपरी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा।


शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदरनगर -0.7, भुंतर 0.0, कल्पा -0.2, धर्मशाला 6.2, ऊना -1.8, नाहन 6.1, केलांग -4.6, पालमपुर 3.0, सोलन 0.4, मनाली 1.2, कांगड़ा 3.8, मंडी -1.5, चंबा 2.4, डलहौजी 6.4, जुब्बड़हट्टी 5.2, कुफरी 5.9, कुकुमसेरी -9.4, नारकंडा 4.0, भरमौर 5.2 , रिकांगपिओ 2.1, धौलाकुआं 3.4, बरठीं -0.6, समदो 3.3, पांवटा साहिब 6.5, सराहन 3.5 और देहरागोपीपुर में  3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


शिमला में अधिकतम तापमान 16.8, सुंदरनगर 19.7, भुंतर 22.5, कल्पा 14.7, धर्मशाला 20.0, ऊना 18.8, नाहन 18.2, केलांग 9.2, सोलन 21.8, मनाली 15.2, कांगड़ा 21.0, मंडी 18.6, चंबा 21.7, डलहौजी 15.6, जुब्बड़हट्टी 18.8, कुफरी 13.5, कुकुमसेरी 12.2, नारकंडा 13.3, रिकांगपिओ 17.8, सेऊबाग 20.0, धौलाकुआं 19.3, बरठीं 20.1 व  समदो में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

-

Top News view more...

Latest News view more...