Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चार दिवसीय शिमला दौरा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1500 पुलिस जवान तैनात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से शिमला के 4 दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वह आज यानि मंगलवार दोपहर शिमला पहुंचेंगी।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- April 18th 2023 10:44 AM
आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चार दिवसीय शिमला दौरा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1500 पुलिस जवान तैनात

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चार दिवसीय शिमला दौरा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1500 पुलिस जवान तैनात

ब्यूरो: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर को शिमला पहुंच रही हैं। राजधानी शिमला में वह 4 दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान शिमला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  1500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। 

अपनी चार दिन की शिमला यात्रा के दौरान द्रौपदी मुर्मू 18 से 21 अप्रैल, 2023 तक राष्ट्रपति निवास मशोबरा में रहेंगी। मंगलवार यानी 18 अप्रैल को राष्ट्रपति मशोबरा में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन करेंगी। उसी शाम वह शिमला के राजभवन में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी। 


मिली जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल को राष्ट्रपति नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स, शिमला में भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करेंगी। 

बुधवार को वह शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी औऱ मेधावियों को मेडल से सम्मानित करेंगी। 20 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान (एडवांस स्टडी) का दौरा करेंगी। 

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के चलते कैनेडी चौक से लेकर बालूगंज तक सड़क पर यातायात 19 अप्रैल 2023 को प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी आदित्य नेगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात बंद रहेगा। आपातकाल वाहनों पर ये नियम लागू नहीं होंगे।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK