Tue, Jun 17, 2025
Whatsapp

नाहन में सुरेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया आक्रोश, कांगेस पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

हिमाचल प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य के हर जिले में क्रमशः की जा रही आक्रोश रैली के क्रम में आज भाजपा ने नाहन जिला में आक्रोश रैली निकाली । यह रैली नाहन जिले के सर्किट हाउस से माल रोड,चौगान बाजार होते हुए शहर के बीच से निकाली गई।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 12th 2023 03:32 PM
नाहन में  सुरेश कश्यप के नेतृत्व में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया आक्रोश,  कांगेस  पर  लगाया बदले की राजनीति करने  का आरोप

नाहन में सुरेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया आक्रोश, कांगेस पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

हिमाचल प्रदेश  भाजपा द्वारा  राज्य के हर जिले में क्रमशः की जा रही आक्रोश रैली के क्रम में आज  भाजपा ने नाहन जिला में आक्रोश रैली निकाली । यह रैली नाहन जिले के सर्किट हाउस से माल रोड,चौगान बाजार होते हुए शहर के बीच से निकाली गई।

रैली दौरान हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।  इस रैली में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के हिस्सा लेने का कार्यक्रम था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। रैली में सांसद सुरेश कश्यप प्रमुख नेता के रूप में मौजूद रहे।


भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि  हिमाचल प्रदेश में मौजूदा सरकार बदले की भावना से शासन कर रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने शपथ लेने के दूसरे दिन ही हिमाचल में सरकारी संस्थान डिनोटिफाई किए थे। इसमें सिरमौर के 69 सरकारी संस्थान भी शामिल है। जिला सिरमौर में पटवार सर्कल, सब तहसील व कॉलेज बंद किए गए हैं। प्रदेश में पेट्रोल के डीजल और डिपो में तेल के बढ़े रेट में वृद्धि से आम जनता त्रस्त है।

 कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में महंगाई कम करने की बात की गई थी, लेकिन हिमाचल में जो महंगाई बढ़ी है, उसको लेकर सरकार चुप्पी साधे हुए है।  रैली में पूर्व विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल, पांवटा साहिब विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, बलदेव तोमर आदि भाजपा के पदाधिकारी और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK