Mon, Jul 27, 2026
Whatsapp

India Corona Case Update: देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में सामने आए 841 केस, 3 लोगों की मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 31st 2023 01:34 PM
India Corona Case Update: देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में सामने आए 841 केस, 3 लोगों की मौत

India Corona Case Update: देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में सामने आए 841 केस, 3 लोगों की मौत

India Corona Case Update: देश में कोरोना महामारी के केस लगातार सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में रविवार को 841 नए संक्रमण दर्ज किए गए, जिसके बाद देश में कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 4,309 हो गई।

ये भी पढ़ें :-


Himachal:शक्तिपीठ ज्वालामुखी मन्दिर में नववर्ष का होगा भव्य आगाज, लाइनों में होंगे दर्शन, पुलिस बल व अधिकारियों की ड्यूटियां तैनात

24 घंटे में 3 लोगों की कोरोना से मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में 3 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। मरने वाले लोग केरल, कर्नाटक और बिहार के रहने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें :-

Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम का 108वां एपिसोड शुरू, देशवासियों से संवाद कर रहे पीएम मोदी

भारत में मिले कुल 4.50 करोड़ केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कुल 4.50 करोड़ मामले सामने आए हैं। इसके साथ देश में अब तक 5,33,361 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना महामारी से 4.44 करोड़ लोग उबर चुके हैं।

ये भी पढ़ें :-

Mumbai on alert: मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को नए साल पर अज्ञात कॉलर से मिली ब्लास्ट की धमकी

लोगों को 220.67 करोड़ से अधिक दी कोरोना की खुराकें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में कोविड-19 टीकों की 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।

-

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK