Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक मोढवाडिया ने थामा भाजपा का दामन

Written by  Deepak Kumar -- March 05th 2024 02:50 PM
लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक मोढवाडिया ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक मोढवाडिया ने थामा भाजपा का दामन

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इसी कड़ी में गुजरात में कांग्रेस के कद्दावर नेता अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और आज यानी मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। 

मोढवाडिया के साथ-साथ कांग्रेस के दो और बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हो गए, जिनमें पूर्व विधायक अंबरीश ढेर और मुलुभाई कंडेरिया भी शामिल हैं। गौरतलब है कि गुजरात के इन नेताओं ने कांग्रेस से ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ दिनों में ही गुजरात पहुंचने वाली है। 


बताया जाता है कि करीब 40 वर्षों तक पार्टी के साथ जुड़े रहे अर्जुन मोढवाडिया कांग्रेस पार्टी नेतृत्व की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराए जाने से आहत हुए थे। मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे वर्तमान में पोरबंदर से कांग्रेस विधायक थे। 

-

Top News view more...

Latest News view more...