Punjab Cabinet Meeting: दीपावली से पहले पंजाब के व्यापारियों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, OTS स्कीम को दी मंजूरी
ब्यूरोः दीपावली से पहले पंजाब में भगवंत मान सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में बड़े फैसले लिए हैं। कैबिनेट मीटिंग में व्यापारियों को राहत दी है। सरकार ने व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को को मंजूरी दी है। इसको लेकर सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया है।
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦੀਵਾਲੀ ਦਾ ਤੋਹਫ਼ਾ...
ਅੱਜ ਹੋਈ ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ 'ਚ ਵਪਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪਿਛਲੇ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬਕਾਇਆ VAT ਦੇ ਮਸਲੇ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾਉਣ ਲਈ ਅਸੀਂ OTS ਸਕੀਮ ਨੂੰ ਮੰਜੂਰੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ...ਜਿਸ ਨਾਲ ਲਗਭਗ 60000 ਵਪਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਫ਼ਾਇਦਾ ਹੋਵੇਗਾ ਤੇ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਹੁੰਦੀ ਆ ਰਹੀ ਖੱਜਲ ਖੁਆਰੀ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 6, 2023
मुख्यमंत्री ने एक्स में लिखा कि पंजाब के व्यापारियों को दिवाली का तोहफा...आज की पंजाब कैबिनेट बैठक में हमने व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए लंबे समय से लंबित वैट के मुद्दे को हल करने के लिए ओटीएस योजना को मंजूरी दे दी है। खुआरी भी दूर होगी। हम पंजाब में कारोबार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस स्कीम को मंजूरी मिलने के बाद करीब 60000 व्यापारियों को फायदा होगा और लंबे समय से हो रही परेशानियां भी दूर होंगी।
कैबिनेट बैठक में आज 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' को मंजूरी दे दी गई...अब आपकी सरकार लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए विशेष ट्रेनें और बसें चलाएगी...
हम इस योजना को 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शुरू करेंगे, जिसका विवरण जल्द ही साझा किया… — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 6, 2023
इसके अलावा सीएम मान ने एक ओर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैबिनेट बैठक में आज 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' को मंजूरी दे दी गई...अब आपकी सरकार लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए विशेष ट्रेनें और बसें चलाएगी। हम इस योजना को 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शुरू करेंगे, जिसका विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा। सरकार बुजुर्गों को हजूर साहिब, नांदेड़ साहिब, पटना साहिब, वाराणसी, आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो, ज्वालाजी, नैना देवी, चिंतपूर्णी और सालासर धाम की यात्रा करवाएगी।
कानूगो व पटवारियों काे लेकर लिया फैसला
वहीं, पंजाब की मान सरकार ने कैबिनेट बैठक में कानूगो व पटवारियों काे लेकर फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक में पंजाब में दोनों कॉमन कैडर बना दिए हैं। दूसरी तरफ राज्य की जंगी विधवाओं की पेंशन बढ़ाई गई। उन्हें पहले 10 हजार पेंशन सालाना मिलती थी। उसे बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया है।
- PTC NEWS