Thu, Mar 23, 2023
Whatsapp

मंडी जिला के करसोग में आग की भेंट चढ़ा दो मंजिला स्लेट पोश मकान, लाखों का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के करसोग में दो मंजिला स्लेट पोश मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग से मकान जलकर राख हो गया।

Written by  Jainendra Jigyasu -- March 12th 2023 02:44 PM
मंडी जिला के करसोग में आग की भेंट चढ़ा दो मंजिला स्लेट पोश मकान, लाखों का नुकसान

मंडी जिला के करसोग में आग की भेंट चढ़ा दो मंजिला स्लेट पोश मकान, लाखों का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के करसोग में दो मंजिला स्लेट पोश मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग से मकान जलकर राख हो गया। जिससे करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। जेड गांव में धर्मदेव के मकान में रात करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। आग बुझाने की तमाम कोशिशों के बावजूद मकान जल कर राख हो गया। 

जिस वक्त मकान में आग लगी परिवार साथ लगते मकान में गहरी नीद में सोया था। आग की लपटों को से धर्मदेव के भाई मणि चंद की नींद टूट गई तब जाकर सभी लोगों को जगाया गया। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन  मकान जलकर राख हो गया।  आग लगने की वजह से रसोई में रखा खाने पीने का सारा सामान भी जल गया। सिलेंडर  आग पकड़ने की वजह से फट गया। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 10000 की थोड़ी राहत प्रदान की है।


- PTC NEWS

adv-img
  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...