Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की भूख हड़ताल शुरू

Written by  Arvind Kumar -- December 14th 2020 09:45 AM -- Updated: December 14th 2020 09:46 AM
Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की भूख हड़ताल शुरू

Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की भूख हड़ताल शुरू

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। आज सभी किसान जत्थेबंदियों से एक-एक प्रतिनिधि भूख हड़ताल पर चले गए हैं। किसान टिकरी बॉर्डर पर लगे स्टेज पर ही अनशन पर बैठ गए हैं। ये अनशन शाम 5 बजे तक चलेगा। अनशनकारी किसानों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। [caption id="attachment_457521" align="aligncenter" width="700"]Farmers Hunger Strike Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की भूख हड़ताल शुरू[/caption] इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से किसानों के आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित DIG (जेल) लखविंदर जाखड़ ने किसानों के समर्थन में दिया इस्तीफा [caption id="attachment_457523" align="aligncenter" width="700"]Farmers Hunger Strike Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की भूख हड़ताल शुरू[/caption] वहीं केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा के मंत्री और नेता किसानों को देशद्रोही बताकर उनके आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। देश की रक्षा करने वाले हजारों पूर्व सैनिक भी किसानों के साथ बॉर्डर पर बैठे हैं, खिलाड़ी, सेलिब्रिटी और डॉक्टर आदि भी समर्थन में हैं। यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन को कांग्रेसी और देश विरोधी ताकतों ने किया हाईजैक: बीजेपी सांसद केजरीवाल ने पूछा कि भाजपा के मंत्री-नेता बताएं कि क्या ये सारे लोग देशद्रोही हैं? उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के साथ रामलीला मैदान में हुए आंदोलन के दौरान कांग्रेस की केंद्र सरकार ने भी उन्हें देश विरोधी बता कर बदनाम किया था, आज वही काम भाजपा सरकार कर रही है। [caption id="attachment_457520" align="aligncenter" width="700"]Farmers Hunger Strike Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की भूख हड़ताल शुरू[/caption] बता दें कि किसान संगठन पिछले 19 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने दिल्ली की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीमा पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।


Top News view more...

Latest News view more...