Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

पत्नी की महंगी डिमांडों और अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी और दो मासूमों का किया कत्ल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- December 12th 2019 10:26 AM
पत्नी की महंगी डिमांडों और अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी और दो मासूमों का किया कत्ल

पत्नी की महंगी डिमांडों और अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी और दो मासूमों का किया कत्ल

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद में बीते 7 दिसंबर को गांव रोझावाली के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में हुई महिला और दो बच्चों की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। यह एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या थी। इस हत्या को अंजाम महिला के पति काला सिंह ने ही दिया था। काला सिंह ने गांव रोझावाली के पास लोहे की पाइप से अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। जिसके बाद उसे एक्सीडेंट का रूप दे दिया। इस हत्या को एक हादसा दिखाया गया। इसमें यह दिखाया गया की अज्ञात वाहन को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला प्रीत कौर और उसके दो बच्चे 7 वर्षीय बेटा कमल और 5 वर्षीय बेटी जसमीत की मौत हो गई। [caption id="attachment_368640" align="aligncenter" width="700"]Fatehabad News 3 पत्नी की महंगी डिमांडों और अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी और दो मासूमों का किया कत्ल[/caption] इस हादसे में महिला का पति काला सिंह बच गया। जिसका इलाज अग्रोहा मेडिकल में चल रहा है। पुलिस ने जब सख्ती से काला सिंह से पूछताछ की तो सामने आया कि काला सिंह ने ही अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की थी। जिसके बाद काला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और डीएसपी धर्मबीर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान यह खुलासा किया। [caption id="attachment_368639" align="aligncenter" width="700"]Fatehabad News 2 पत्नी की महंगी डिमांडों और अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी और दो मासूमों का किया कत्ल[/caption] डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने जब काला सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंधों और रोजाना नई डिमांडों के चलते वह परेशान था। काला सिंह 7 दिसंबर को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव भूंदडवास से अपने ससुराल बुढलाडा की ओर निकला। रास्ते में गांव रोझावाली के पास सुनसान जगह है आते ही काला सिंह ने लोहे की पाइप से अपनी पत्नी और बच्चों के सिर पर वार कर के उनकी हत्या कर दी। काला सिंह खुद भी आत्महत्या करना चाहता था लेकिन वह कर नहीं पाया। जिसके बाद उसने एक्सीडेंट होने का ड्रामा रचा। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने अब काला सिंह को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है और उसे रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : दलित बच्ची का मुंह काला करके क्लासों में घुमाने के मामले में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK