Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

दलित बच्ची का मुंह काला करके क्लासों में घुमाने के मामले में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- December 11th 2019 05:02 PM -- Updated: December 11th 2019 05:03 PM
दलित बच्ची का मुंह काला करके क्लासों में घुमाने के मामले में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार

दलित बच्ची का मुंह काला करके क्लासों में घुमाने के मामले में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार

हिसार। (संदीप सैनी) हिसार में एक निजी स्कूल में दलित बच्ची का मुंह काला करके क्लासों में घुमाने के मामले में केस दर्ज करने के बाद अब पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रिंसिपल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गौर हो कि इस मामले में शिक्षा मंत्री ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। [caption id="attachment_368483" align="aligncenter" width="700"]Arrest 2 दलित बच्ची का मुंह काला करके क्लासों में घुमाने के मामले में स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार[/caption] दरअसल बच्ची के टेस्ट में कम नंबर आए थे और वो होम वर्क भी पूरा नहीं करके आई थी। बताया जा रहा है कि इसके चलते छात्रा का मुंह काला करके उसे दूसरी क्लासों में घुमाया गया था। घर आकर बच्ची ने यह बात अपने पिता को बताई जिसके बाद पिता ने इसका विरोध दर्ज करवाया। मामले को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा था कि उन्होंने इस बारे में संज्ञान लिया है। स्कूल ने जो किया वो गलत है। स्कूल के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। यह भी पढ़ें: फिल्म ‘पानीपत’ पर बैन की मांग का हरियाणा के इस मंत्री ने किया समर्थन ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK