india covid update: कोरोना की चौथी लहर की आहट, संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी उछाल
वहीं, अब तक 5,25,557 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 16,482 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 43,028,356 हो गई है।
देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,36,076 हो गई है। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 3,619 की वृद्धि हुई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.49 प्रतिशत है।
मणिपुर में स्कूल बंद
मणिपुर सरकार ने राज्य में हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर अगले सप्ताह तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. यह आधिकारिक आदेश मंगलवार को जारी किया गया