Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

इनेलो ने 64 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, ज्यादातर नए चेहरों को दिया मौका

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 03rd 2019 10:33 AM
इनेलो ने 64 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, ज्यादातर नए चेहरों को दिया मौका

इनेलो ने 64 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, ज्यादातर नए चेहरों को दिया मौका

नई दिल्ली। इनेलो ने हरियाणा के 'रण' में अपने 64 'योद्धाओं' को उतार दिया है। इनेलो ने ज्यादातर नए चेहरों पर दांव खेला है। 64 प्रत्याशियों की सूची में एक मौजूदा विधायक और तीन पूर्व विधायकों को मौका दिया गया है। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया ने 64 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन के समय समाज के सभी वर्गों एवं समीकरणों को ध्यान में रखकर निर्णय लिया गया है। महिलाओं को भी साधते हुए इनेलो ने 64 में से 12 टिकट महिलाओं को दिए हैं। बाकी सीटों पर पार्टी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लड़ेगी। यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, तंवर का नाम नहीं ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK