Wed, Dec 17, 2025
Whatsapp

इनेलो ने चंडीगढ़ में की हार की समीक्षा, अभय ने संगठन में बदलाव के दिए संकेत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- November 03rd 2019 05:30 PM
इनेलो ने चंडीगढ़ में की हार की समीक्षा, अभय ने संगठन में बदलाव के दिए संकेत

इनेलो ने चंडीगढ़ में की हार की समीक्षा, अभय ने संगठन में बदलाव के दिए संकेत

चंडीगढ़। इनेलो विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने आज जाट भवन चंडीगढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली। जिसमें मुख्य तौर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया, पार्टी के सभी हलका/जिला प्रधान, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक और पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। मीटिंग की कार्रवाई में सर्वप्रथम पार्टी से जुड़े परिवारों के सदस्यों के निधन पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा चुनाव के परिणामों के मद्देनजर अपेक्षित परिणाम न मिलने पर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए तथा कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव लिखित रूप में भेजने बारे कहा। सभी के सुझावों के बाद ये बात उभर कर आई कि हम पार्टी की नीतियों को ठीक प्रकार से लोगों तक नहीं पहुंचा पाए जिस कारण हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इस बात पर सभी नेताओं ने जोर दिया की नतीजे चाहे जो भी हों, पर हमारा कार्यकर्ता अभी भी मजबूत है तथा एकमत होकर पार्टी नेतृत्व के साथ खड़ा है। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने इस बात पर जोर दिया कि इस समय में कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है बल्कि लोगों के बीच में जाकर उन्हें, पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं तथा उनके दुख-सुख में साथ खड़े हों। इनेलो नेता ने कहा कि वह खुद पहली दिसम्बर से प्रदेश के हर जिले में जाकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए बैठकें करेंगे तथा इन बैठकों के दौरान कर्मठ व जुझारू लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। पार्टी के संगठन में सभी कार्यकर्ताओं से विचारविमर्श के बाद जहां आवश्यक होगा, बदलाव भी किए जाएंगे। [caption id="attachment_355875" align="aligncenter" width="700"]Abhay इनेलो ने चंडीगढ़ में की हार की समीक्षा, अभय ने संगठन में बदलाव के दिए संकेत[/caption] इनेलो नेता ने किसानों की फसलों की खरीद पर सरकार की एजेंसियों द्वारा हो रही अनदेखी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज धान और कपास के उचित भाव न मिलने से उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। जहां एक ओर उनका शोषण हो रहा है तथा दूसरा वे कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा में भी किसानों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाएंगे। सरकारी एजेंसियों द्वारा धान व कपास की खरीद न करने बारे पूर्व विधायक नफे सिंह राठी द्वारा एक प्रस्ताव भी रखा गया जिसे कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया तथा जिसमें सरकार से अनुरोध किया गया कि किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिना किसी रुकावट तथा परेशानी के खरीदी जाएं। यह भी पढ़ें : जेजेपी ने की विधानसभा में दुष्यंत चौटाला के लिए दफ्तर के लिए की मांग प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया ने इस बात पर जोर दिया कि हमारे कार्यकर्ताओं में आगे बढ़ने की हिम्मत है तथा उन्हें जनता के बीच में जाकर अपना संपर्क बनाए रखने की जरूरत है। जहां कहीं भी सरकार की कमजोरी नजर आए तो उसे मीडिया में उठाएं तथा पार्टी मुख्यालय को भी उसकी सूचना दें ताकि प्रदेश स्तर पर भी जनता हित के मुद्दों को समाधान हेतु सरकार के ध्यान में लाया जा सके। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK