Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

ओपी चौटाला को लेकर बोलीं नैना चौटाला, वो बच्चों को चाहें डंडे मारें या गालियां दे, मैं कुछ नहीं कहूंगी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 08th 2020 06:56 PM
ओपी चौटाला को लेकर बोलीं नैना चौटाला, वो बच्चों को चाहें डंडे मारें या गालियां दे, मैं कुछ नहीं कहूंगी

ओपी चौटाला को लेकर बोलीं नैना चौटाला, वो बच्चों को चाहें डंडे मारें या गालियां दे, मैं कुछ नहीं कहूंगी

करनाल। जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने अभय चौटाला पर जहां तीखा हमला बोला वहीं ओपी चौटाला का बचाव भी किया। नैना चौटाला ने कहा कि कुछ लोगों का काम सिर्फ बोलना होता है। वो बोले बगैर नहीं रह सकते। नैना चौटाला ने उस बयान पर ओम प्रकाश चौटाला का बचाव किया जिसमें उन्होंने कहा था कि दुष्यन्त चोटाला, दिग्विजय उन्हें छोड़कर चले गए थे और ना ही अब दादा मानते हैं। इस पर नैना चौटाला ने कहा कि वो बच्चों को चाहे डंडे मारें या गालियां दें, मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगी। JJP Leader Naina Chautala on OP Chautala Statement वहीं नैना चौटाला ने महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में महिलाओं की भागीदारी को किस तरीके से पार्टी में बढ़ाया जाए इसका पाठ भी पढ़ाया। SET की शराब गड़बड़ी को लेकर इस समय चर्चा जोरों पर है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया है कि किसी के कहने से व्यवस्था नहीं चलती है, इस पर जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने दुष्यंत का बचाव करते हुए कहा कि दुष्यंत अपनी जगह सही है। हो सकता है कि मुख्यमंत्री और अनिल विज भी ठीक हों। दोनों का अपने विभाग का मामला है जिस पर वो ज़्यादा बेहतर बता सकते हैं। ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK